रायबरेली- पंचायत सचिवालय को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान साफ

रायबरेली- पंचायत सचिवालय को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान साफ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली। जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कठवारा गांव स्थित पंचायत सचिवालय को बीती रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने सचिवालय का ताला तोड़कर अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। चोरी की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार चोर कम्प्यूटर, प्रिंटर, मॉनिटर, इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क समेत अन्य जरूरी उपकरण उठाकर ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर ग्रामवासियों ने हड़कंप मचा दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हरचंदपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मौके से साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिस कारण चोरों ने आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं सचिवालय से सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क तक चोरी हो जाने के कारण चोरों की पहचान में भी मुश्किलें आ सकती हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।