रायबरेली-एक विधवा की उसके देवर, सास, जेठ वा जेठानी ने मारपीट कर फाडे कपड़े का आरोप,,,,

रायबरेली-एक विधवा की उसके देवर, सास, जेठ वा जेठानी ने  मारपीट कर फाडे कपड़े का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र में पुलिस की संवदेनहीनता के चलते एक विधवा की उसके देवर, सास, जेठ और जेठानी ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में विधवा के कपड़े फटने की बात सामने आई है। इसके पूर्व कई दिन से उसके हिस्से की भूमि पर जबरन निर्माण कार्य करने का विवाद चल रहा था। 
      मामला क्षेत्र के पूरे गुलाब मजरे कंदरावाँ गाँव का है। गाँव निवासिनी रूबीना बानो का कहना है कि उसके पति कि मृत्यु हो चुकी है। आपसी बंटवारे में उसे हिस्से में भूमि मिली है। इस भूमि पर पिछले कई दिनों से उसके देवर जबरन निर्माण करवा रहे हैं। जिसको लेकर पीड़िता रूबीना समाधान दिवस से अधिकारियों के चौखट की खाक छान रही। पुलिस से लेकर राजस्व अधिकारियों पर कोई भी कार्रवाई न करने का आरोप है। पीड़िता शनिवार को थाना समाधान दिवस में शिकायत करके वापस अपने घर लौट गई। आरोप है शाम करीब पांच बजे उसका देवर उसे गन्दी गन्दी गाली गलौज देने लगा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो देवर ने आक्रोशित होकर उसकी लात घुसों से पिटाई कर दी। पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी सास, जेठ और जेठानी ने भी पहुंचकर उसकी पिटाई किया। खींच तान में पीड़िता के कपड़े फटने की बात सामने आई है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।