रायबरेली-कमरे का ताला तोड़कर चोरी: एक लाख के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी चोरों नें किया पार,,,

रायबरेली-कमरे का ताला तोड़कर चोरी:  एक लाख के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी चोरों नें किया पार,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 ऊंचाहार-रायबरेली- में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। बड़े आराम से घर में घुसे बेखौफ चोरों ने जमकर उत्पाद मचाया। बड़े
जमालपुर माफी मजरे सवैया राजे गांव के लवकुश मौर्य के घर में चोरी की वारदात हुई। 
लवकुश मौर्य के पास दो घर हैं। रविवार की शाम जब वह गांव वाले घर से नहर किनारे वाले घर पहुंचे, तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखी अलमारी और बक्सा खुला हुआ था। 
चोरों ने करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। पीड़ित ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।