बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत, दो दिन बरसेंगे बादल, 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी

बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत, दो दिन बरसेंगे बादल, 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी

-:विज्ञापन:-

बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत, दो दिन बरसेंगे बादल, 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी

करीब हफ्ते भर से गर्मी और उमस झेल रहे यूपी के लोगों को रिमझिम बारिश ने राहत दी। शुक्रवार शाम घने बादलों के छा जाने से अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा, हालांकि शनिवार को तीव्रता कम हो सकती है। शाम को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक रुक कर देर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान अवदाब का प्रभाव लखनऊ और आसपास के जिलों से आगे निकल जाएगा।

बावजूद इसके मानसून के वापस सक्रिय हो जाने से बारिश का क्रम चलता रह सकता है। शनिवार को सुबह के बाद कुछ समय तक आसमान साफ रहेगा। दोपहर बाद फिर बादल छाएंगे और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, इसके पूर्व शुक्रवार को भीषण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 2.2 ज्यादा था।

तेज हवाएं और बिजली का खतरा

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही बिजली गरजने और गिरने की चेतावनी भी दी है।

बिजली गिरने का खतरा

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी,चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा आदि में।

26, 28 और 29 को भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। विभाग ने शनिवार से लेकर 29 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत दिए है। बीच में 27 जुलाई को बादल ब्रेक ले सकते हैं। सप्ताह के अंत तक दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। यह 30 डिग्री के आसपास रह सकता है।