लाल किले से संबोधन से पहले PM मोदी का ट्वीट, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

लाल किले से संबोधन से पहले PM मोदी का ट्वीट, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

-:विज्ञापन:-

पुरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी की निगाहें राजधानी दिल्ली में मौजूद लाल किले पर टिकी हुई हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर अपने संबोधन से पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले।"