रायबरेली-पूर्ण भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हुई पांचवी महिला बालीबाल प्रतियोगिता

रायबरेली-पूर्ण भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हुई पांचवी महिला बालीबाल प्रतियोगिता

-:विज्ञापन:-



खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का करती है विकास: डॉक्टर महेंद्र


ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच: दानिश अंसारी


बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के दखिना टोल प्लाजा पर पांचवी स्वर्गीय बाल कृष्ण द्विवेदी स्मारक ऑल इंडिया महिला बालीबाल प्रतियोगिता का रविवार को पूर्ण भव्यता एवं दिव्यता के साथ आगाज होकर रविवार व सोमवार की देर रात समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य भाजपा डॉक्टर महेंद्र सिंह एवं राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दानिश आजाद अंसारी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में दोनों अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम उक्त कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं अरुणाभ फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप द्विवेदी के द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेट कर किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत दोनों अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास पैदा करती है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को सराहा और उनके आगे बढ़ते रहने और देश व प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही। वही विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार लगातार खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजनों से खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराणा प्रताप, वाराणसी, गाजियाबाद, बिहार, RPPS और बंगाल की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सभी टीमों का एक दूसरे के साथ मैच संपन्न हुआ। सभी टीमों ने अपनी खेल क्षमता और उत्कृष्ट भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। वही उक्त प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस एवं हरियाणा के मध्य खेला गया, जिसमें पहला सेट हरियाणा ने 18/25 पॉइंट से अपने नाम किया, दूसरे सेट में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 21/25 से जीत हासिल की, तीसरे सेट में उत्तर प्रदेश में पुलिस ने 16/25 से जीत हासिलकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।  कार्यक्रम आयोजक एवं अन्य गणमान्य जनों के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रतीक चिन्ह एवं नगद राशि की चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष त्र्यंबकम त्रिपाठी, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र दीक्षित, अभय दीक्षित, विकास तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, अमित तिवारी महाराज, शिवम मिश्रा, अरनव अवस्थी, दीपू बाजपेई, सहित क्षेत्र एवं प्रदेश के अन्य गणमान्य जन, पत्रकार बंधु, अतिथिगण एवं आम जनमानस मौजूद रहा।