रायबरेली-ऊंचाहार में आगामी महाशिवरात्रि, शिव बारात वा रमजान माह को शांतिपूर्ण ढंग से पीस कमेटी की बैठक संपन्न

रायबरेली-ऊंचाहार में आगामी महाशिवरात्रि, शिव बारात वा रमजान माह को शांतिपूर्ण ढंग से पीस कमेटी की बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी



 ऊंचाहार/रायबरेली- आगामी महाशिवरात्रि, शिव बारात और रमजान माह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम 6 बजे एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ऊंचाहार कोतवाली परिसर में सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई।सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बैठक में स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि शिव बारात के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
आगामी त्योहारों को देखते हुए संबंधित विभागों को बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, "त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए महाशिवरात्रि और रमजान के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।" बैठक में  जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने ऊंचाहार की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत, नरेन्द्र यादव, प्रधान कोटिया चित्रा, अजय मौर्या प्रधान प्रतिनिधि सवैया हसन, बृजेश यादव प्रधान प्रतिनिधि गोकना, वरिष्ठ पुरोहित पण्डित जितेन्द्र द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहम्मद शाहिद, पूर्व सभासद मोहम्मद सलीम, जिला पंचायत सदस्य सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के अंत में प्रभारी निरीक्षक ने सभी का आभार व्यक्त किया।