रायबरेली -महिला संबंधित मामलों में लापरवाही बरत रहे भदोखर थानेदार, उड़ाई जा रही सरेआम धज्जियां
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
मामूली कहासुनी में देवर ने अपनी ही भाभी को जमकर पीटा, छेड़छाड़ का भी आरोप
रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी का पुरवा गांव में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद देवर द्वारा अपनी ही भाभी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका देवर आए दिन उसे परेशान करता है और विरोध करने पर अभद्रता व मारपीट पर उतारू हो जाता है।
पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के दौरान देवर ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार कर चुका है। मामले को लेकर उसने कई बार भदोखर थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल है। महिला ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और सुरक्षा की मांग की है।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मामले में सख्त कदम उठाए गए होते तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

rexpress 