रायबरेली-दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाइवे पर स्थित प्याम खेड़ा के पास 2 बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार धनीराम पुत्र धर्मराज उम्र 25 वर्ष निवासी अमान खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर थाना शिवगढ़ की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, इसी बाइक पर सवार इसी गांव के रहने वाले शिवरतन पुत्र बाबादीन उम्र 50 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार राम सुमिरन उर्फ रामू उम्र 26 वर्ष पुत्र घिसियावन निवासी ग्राम परीवां थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक के द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर मृतक के शव को रात्रि में ही पीएम के लिए भेज दिया गया था, अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

rexpress 