ऊंचाहार:विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने मेधावियों को दिया सफलता का मंत्र, टॉपर खुशी को भेंट की साइकिल,,,,,

ऊंचाहार:विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने मेधावियों को दिया सफलता का मंत्र, टॉपर खुशी को भेंट की साइकिल,,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार के यशस्वी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को छात्र-छात्राओं के बीच पहुँचकर उनका उत्साहवर्धन किया। बतौर मुख्य अतिथि 'आशीर्वाद समारोह' में सम्मिलित हुए डॉ. पांडेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है। ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा होती है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।
यह भव्य कार्यक्रम मिर्जापुर ऐहारी (लक्ष्मीगंज) स्थित पंडित जगदीश प्रसाद स्मारक विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शांतिनगर में आयोजित किया गया था। डॉ. मनोज पांडेय ने विद्यालय की वर्ष 2025 की टॉपर छात्रा खुशी तिवारी की विशिष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें स्वयं साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान विधायक जी ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को विशेष रूप से अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें बिना किसी डर के परीक्षा देने और बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बीजेपी पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय महामंत्री अभिलाष चंद्र कौशल, बाबा बालक दास जी, प्रधान अनुज शुक्ला, पूर्व प्रधान जगन्नाथ शुक्ला और पूर्व प्रधान शिवमूर्ति पांडेय सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। डॉ. मनोज पांडेय के संबोधन और उनके द्वारा किए गए सम्मान से विद्यार्थी और विद्यालय परिवार अत्यंत उत्साहित नजर आया। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें क्षेत्र के विकास और शिक्षा के प्रति समर्पित जननायक बताया।