रायबरेली भैंस बांधने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल, बुजुर्ग घायल

रायबरेली भैंस बांधने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल, बुजुर्ग घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी के अंतर्गत एक गांव में भैंस बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष के वीडियो सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उक्त घटना में एक बुजुर्ग के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। विदित हो कि उक्त वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला यह वायरल वीडियो थाना क्षेत्र की थुलेडी के ठाकुर खेड़ा मजरे राघवपुर गांव के हैं। जहां बीते 3 दिन पूर्व भैंस बांधने के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें एक बुजुर्ग सत्रोहन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित सौरभ यादव पुत्र देशराज यादव के अनुसार वह अपने दरवाजे पर भैंस बांध रहा था, इसी दौरान सूरज यादव पुत्र अज्ञात अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से बार-बार मौके पर आकर विवाद करने लगा, कुछ देर में सूरज यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और सौरभ यादव पर हमला कर दिया, घटना का शोर सुनकर सौरभ के दादा सत्रोंहन यादव मौके पर बीच बचाव करने के लिए पहुंचे, तभी उक्त हमलावर आलोक पुत्र रामसुख, राहुल पुत्र रामसुख, सूरज यादव और रामसुख यादव ने उन्हें लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके पश्चात उन्हें घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध जब चौकी प्रभारी थुलेडी राहुल सिंह चौहान ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।