रायबरेली-चडरई टोल प्लाजा के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भेजा जेल

रायबरेली-चडरई टोल प्लाजा के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भेजा जेल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी




 ऊंचाहार-रायबरेली- थाना क्षेत्र में चडरई टोल प्लाजा के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 12-13 अगस्त की रात की है, जब दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की गई थी।

पीड़ित महेन्द्र कुमार सरोज की शिकायत पर पुलिस ने विनोद मौर्य, विक्की मौर्य और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार 15 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूरे मुराईन मजरे चडरई गाँव के रहने वाले आरोपी विनोद कुमार मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। 

उप-निरीक्षक अभिज्ञान प्रताप सिंह के नेतृत्व में आरक्षी गुरमीत सिंह, विनोद कुमार और प्रेमवीर की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)V के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।