रायबरेली-राज्यमंत्री ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ जीवन की करी कामना

रायबरेली-राज्यमंत्री ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ जीवन की करी कामना

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर सुदौली में गांव में स्थित प्रसिद्ध भवरेश्वर महादेव मंदिर में पावन पवित्र त्यौहार महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भूत भावन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के स्वस्थ जीवन की कामना की है। इस मौके पर भवरेश्वर मेला समिति के अध्यक्ष के द्वारा राज्यमंत्री का माल्यार्पण एवं उन्हें अंग वस्त्र भेटकर उनका स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान शिव अवघड़ दानी है, उनकी कृपा सदैव प्रदेश वासियो पर बरसती रहे और सभी प्रदेशवासी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहे, हमारी उनसे यही कामना है। इस मौके पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।