रायबरेली-उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

रायबरेली-उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

 

रायबरेली। नारी शक्ति वंदन एक्ट को लागू करने के उपलक्ष्य में जनपद में जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का सजीव प्रसार देखा व सुना गया।उपाध्यक्ष द्वारा उपस्थित महिलाओं को पारित बिल की संपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में मातृ शक्तियों ने अलग मुकाम बना लिया है। जरुरत है नारी को अपनी शक्तियों को पहचानने की। गांव की ग्राम पंचायतों से देश की पार्लियामेंट तक के निर्णय में नारी, की भागीदारी सुनिश्चित की की जा रही है। इस मौके पर जिला प्राबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, सृजन प्रबंधिका डॉ अमित खुबेले, बाल कल्याण समिति सदस्य मिलिंद द्विवेदी सहित सम्बन्धित अधिकारी व आंगनबाड़ी, आशा, समूह की महिलाएं मौजूद रही।