विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालु टेकेंगे मत्था, मंदिर प्रशासन का जानिए नए साल पर क्या है खास प्लान…
अगामी सोमवार को अंग्रेजी महीने का नया साल शुरू होने वाला है। नए साल को लोग कुछ खास बनाने में जुटे हुए है। धर्म की नगरी काशी में नए साल से पहले पर्यटक और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया है। प्रतिदिन लाखो श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंच रहे है। ऐसे में सोमवार को होने वाले नए साल के पहले दिन बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ( Shri Kashi Vishvnath Tempel) में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। नए साल की शुरुआत बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ करने की इच्छा जताने वाले लोगो की संख्या में इजाफे को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने नए साल पर कुछ खास प्लान तैयार किया है।
भीड़ से श्रद्धालुओं को निजात दिलाने के लिए ऑनलाइन रुद्राभिषेक की सुविधा, जानिए क्या है प्रक्रिया…
बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल के पहले दिन दर्शन -पूजन और रुद्राभिषेक की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु यदि किसी कारण वश काशी नही आ सकते या भीड़ की वजह से मंदिर आने में असमर्थ है, तो वह अब घर बैठे ही बाबा श्री काशी विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करवा सकते है।इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रुद्राभिषेक करवाए जाने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। खास कर नए साल के लिए लिए मंदिर प्रशासन ने इसे प्लान के तहत करवा रहा है। इसके लिए श्रद्धालुओं को 700 रुपए का टिकट कटा स्लॉट बुक करना होगा। मंदिर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन रुद्राभिषेक के लिए चार स्लॉट रखे गए है। सुबह 8 बजे से 10 बजे, 10 बजे से 12 बजे, दोपहर 2 बजे से 4 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक। इसका चार्ज 700 रुपए है। जिसमें एक पूरा परिवार रुद्राभिषेक कर सकता है। ब्राह्मण का दक्षिणा भी इसी में शामिल है।
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हो रही तैयारी, सुगम दर्शन करवाने में जुटा मंदिर प्रशासन
नए साल को लेकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि विगत वर्ष नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए, इस बार मंदिर में खास तैयारी की जा रही है। चुकी इस बार नए साल का पहला दिन सोमवार को हो रहा है, तो ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या में विगत वर्ष से भी अधिक होने का अनुमान है। जिसे लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो इसे लेकर तैयारियां कि जा रही है। मंदिर में श्रद्धालुओं को स्वच्छता और पेयजल के साथ चिकित्सीय सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, तो इन सुविधाओं में भी इजाफा किया जाएगा।

rexpress 