Raibareli-केक काटकर मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस*

Raibareli-केक काटकर मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के तिलक लगाकर की दीर्घायु होने की कामना*

*उत्तर प्रदेश ही नहीं राष्ट्र को योगी की महती जरूरत है : सुशील शुक्ला*

लालगंज-रायबरेली-भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष सानू सैनी की अगुवाई में अटल चौक (गांधी चौराहा) पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया!कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के तिलक लगाकर दीर्घायु होने की कामना की!इस मौके पर विधानसभा मीडिया संयोजक सुशील शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं राष्ट्र को योगी की महती जरूरत है!मुख्यमंत्री योगी के त्यागमयी जीवन से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को भी समाज के बीच जाकर कार्य करना चाहिए और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाना चाहिए!पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की विकास परक सोच से उत्तर प्रदेश समृद्ध प्रदेश बन गया है!चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ रहा है!बिजली पानी सभी को भरपूर मिल रहा है!इस मौके पर पूर्व विधानसभा संयोजक चंद्र प्रकाश पांडेय,सुरेंद्र गुप्ता,मनोज अवस्थी,अनूप पांडेय,मंटू बाजपेई,ब्रम्हेन्द्र विक्रम सिंह,रिंकू बाजपेई,राजकुमार जायसवाल, राजेश निर्मल,विजय सिंह,नागेंद्र सिंह,नीलेश शुक्ला,शिवम गुप्ता, अर्पित गुप्ता,सदाशिव सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!