रायबरेली - पीड़ित ने पट्टीदारों पर ही गाली गलौज व मारपीट करने का लगाया आरोप, दिया प्रार्थना पत्र

रायबरेली - पीड़ित ने पट्टीदारों पर ही गाली गलौज व मारपीट करने का लगाया आरोप, दिया प्रार्थना पत्र

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अटरा पोस्ट हरदोई निवासी राम सजीवन पुत्र स्वर्गीय लाला ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थी के विपक्षी राधेलाल पुत्र स्वर्गीय लाला, सुरेश कुमार पुत्र राधेलाल, अंजू पत्नी सुरेश कुमार एवं आरती पुत्री राधेलाल पता उपरोक्त के निवासी हैं। जिनमे विपक्षी राधेलाल प्रार्थी का सगा भाई है। प्रार्थी व विपक्षी राधेलाल का आधे-आधे का बंटवारा है, लेकिन शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास विपक्षीगण मिलकर प्रार्थी की जमीन पर रखें झाखर हटाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर प्रार्थी ने मना किया तो विपक्षी गणों ने प्रार्थी को गंदी गंदी गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा है। वही प्रार्थी को बचाने आई उसकी पत्नी संतोष यादव को भी विपक्षी गणों ने बुरी तरह से मारा पीटा, जिसमें प्रार्थी व उसकी पत्नी को गंभीर रूप से चोटे आई है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मदद से एंबुलेंस के द्वारा प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात प्रार्थी की पत्नी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साथ ही साथ प्रार्थी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से यह भी बताया है कि विपक्षियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह जमीन भूल जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। इसी कड़ी में प्रार्थी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय थाने में विपक्षियों के ऊपर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए न्याय की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।