रायबरेली: अखिलेश यादव को राम के अवतार में दिखाने वाली होर्डिंग से सियासी हलचल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली में सपा नेता अखिलेश माही की ओर से लगाई गई एक होर्डिंग इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस होर्डिंग में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भगवान श्रीराम के अवतार के रूप में प्रदर्शित किया गया है।
सपा नेता अखिलेश माही ने होर्डिंग के जरिए राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे को भी उठाया है। होर्डिंग पर लिखा गया है— “श्रीराम का है स्पष्ट संदेश, 2027 में जनता चुने अखिलेश।”
इसके साथ ही होर्डिंग पर “श्रीराम है, श्रीकृष्ण है, कलयुग के भगवान है” जैसे शब्द भी लिखे गए हैं। अखिलेश यादव को भगवान श्रीराम के अवतार के रूप में दिखाने वाली इस होर्डिंग के सामने आने के बाद रायबरेली के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इस होर्डिंग को सपा नेता अखिलेश माही की ओर से लगाया गया है, जिसके बाद स्थानीय राजनीति में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
गौरतलब है कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली दौरे पर पहुंचे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे के बीच अखिलेश माही की ओर से लगाई गई यह होर्डिंग अब राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। खास तौर पर होर्डिंग में अखिलेश यादव को भगवान श्रीराम के अवतार के रूप में पेश किए जाने को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

rexpress 