रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया सद् बुद्धि हवन
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
रायबरेली में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के शहीद चौक पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के साथ सद्बुद्धि हवन किया।
भाजपा नेताओं ने हवन के जरिए राहुल गांधी को सद्बुद्धि मिलने की कामना की। इस दौरान राहुल गांधी की तस्वीर हवन में डालकर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से इस्तीफे की मांग भी उठाई।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर कई आरोप लगाए और निर्वाचन आयोग के समर्थन में पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर राजनीतिक मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब रायबरेली में राहुल गांधी के दौरे और हालिया राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज है। इससे पहले दिशा की बैठक को लेकर भी दिनेश प्रताप सिंह और राहुल गांधी के बीच राजनीतिक तकरार सामने आई थी।
शहीद चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

rexpress 