रायबरेली-चोरी के आभूषण के साथ 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

रायबरेली-चोरी के आभूषण के साथ 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-




रायबरेली। थाना कोतवाली नगर में 07.02.2026 की रात्रि को  जगदीशपुरम में अज्ञात चोर द्वारा वादी अमित यादव पुत्र संतोष कुमार यादव निवासी जगदीशपुरम के घर का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, नोज पिन, चांदी की पायल, आधार कार्ड तथा किरायेदार के कमरे से गुल्लक तोड़कर व कुछ नगदी चोरी कर लिए गए। उक्त संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया, अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त करन सोनकर पुत्र कल्लूसोनकर निवासी धमसीराय का पुरवा, नई बस्ती थाना कोतवाली रायबरेली को थाना क्षेत्र के खपरमलंग पुलिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त करन सोनकर के द्वारा पूर्व में भी कई अपराध किए गए हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंकुर दुबे, मुख्य आरक्षी शेर मोहम्मद, आरक्षी नदीम, आरक्षी सोनू की महती भूमिका रही।