रायबरेली: अखिलेश यादव के दौरे से पहले श्रीकृष्ण-सुदामा वाला पोस्टर चर्चा में, सपा नेता ने लगाया अनोखा बैनर

रायबरेली: अखिलेश यादव के दौरे से पहले श्रीकृष्ण-सुदामा वाला पोस्टर चर्चा में, सपा नेता ने लगाया अनोखा बैनर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज है। गुरुवार को अखिलेश यादव ने रायबरेली से PDA रथ यात्रा की शुरुआत की। उनके दौरे से पहले सपा नेता द्वारा लगवाई गई एक होल्डिंग शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
होल्डिंग में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया गया है, जबकि सपा नेता विश्वास द्विवेदी ने खुद को सुदामा के रूप में प्रस्तुत किया है। बैनर पर लिखा है— “मेरे माधव, आपका सुदामा की धरती रायबरेली में स्वागत है।”
बताया जा रहा है कि यह होल्डिंग सपा नेता विश्वास द्विवेदी की ओर से लगवाई गई है। विश्वास द्विवेदी समाजवादी पार्टी की युवजन सभा में प्रदेश सचिव के पद पर हैं। अखिलेश यादव के दौरे से पहले इस पोस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।
अखिलेश यादव का रायबरेली दौरा समाजवादी पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष ने बछरावां के चुरूवा से PDA रथ पर सवार होकर यात्रा की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
रायबरेली पहुंचने के बाद अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके साथ ही वह हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर भी पहुंचेंगे। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश के रायबरेली दौरे में राहुल लोधी के आवास पर जाना भी शामिल था।
अखिलेश यादव के दौरे को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सपा की PDA रथ यात्रा के जरिए पार्टी अपने राजनीतिक अभियान और जनसंपर्क को धार देने की कोशिश कर रही है।
इस पूरे दौरे से पहले श्रीकृष्ण और सुदामा के रूप वाला पोस्टर अब रायबरेली की सियासत में चर्चा का नया विषय बन गया है।