रायबरेली-सरकारी स्कूल में देखने को मिला दबंगो का अपार तांडव

रायबरेली-सरकारी स्कूल में देखने को मिला दबंगो का अपार तांडव

-:विज्ञापन:-


स्कूल परिसर में लगे पेड़, शौचायल व पीने के पानी की टोटियां तोड़ी


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के टेरी गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल से दबंगों द्वारा भारी तोड़फोड़ और उत्पात मचाने की खबर सामने आई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और स्कूल प्रशासन में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। असामाजिक तत्वों (दबंगों) ने पूरे प्राइमरी स्कूल परिसर को निशाना बनाया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। दबंगों ने स्कूल के शौचालय, परिसर में लगे पेड़ और पीने के पानी व शौचायल की टोंटियों को भी तोड़ दिया, जिससे स्कूली बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हुई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्कूल में सुरक्षा की भारी कमी है और इससे पहले भी यहाँ दो से तीन बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाचार्य अरविंद ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। हरचंदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पूरे मामले की गहनता से जाँच-पड़ताल की है। इस बाबत थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है, सूचना मिली कि गांव में बारात आनी थी, जिसके ठहराव के लिए विद्यायल परिसर के लिये कहा गया था, न देने पर शायद खुन्नस निकाली गई है, फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।