रायबरेली-चाइनीज मांझे के खिलाफ जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान

रायबरेली-चाइनीज मांझे के खिलाफ जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली–लखनऊ में चाइनीज मांझे से हुई मौत के बाद रायबरेली पुलिस अलर्ट

लखनऊ में चाइनीज मांझे से हुई दर्दनाक मौत के बाद रायबरेली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिलेभर में चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर उतरकर लगातार निगरानी कर रहा है।
पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और पतंग बेचने वाली दुकानों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी सूरत में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेचा जाए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी चाइनीज मांझा बरामद होता है तो उसे तुरंत जब्त कर संबंधित दुकानदारों व विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।
फिलहाल शहर भर में पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है और प्रशासन ने साफ किया है कि चाइनीज मांझे को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की