रायबरेली-खानम माह परवर का मकबरा राजकीय धरोहर घोषित, होगा पुनरोद्धार

रायबरेली-खानम माह परवर का मकबरा राजकीय धरोहर घोषित, होगा पुनरोद्धार

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -ऊंचाहार के खानम माह मकबरा को प्रदेश सरकार ने राजकीय धरोहर घोषित किया है। इसी के साथ इस मकबरे का पुनरोद्धार करके ऊंचाहार की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया जाएगा।
       उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारकों और पुरातत्त्वीय स्थानों स्मारकों के परिरक्षण कार्य कर रही है । इसी क्रम में  नगर के मुख्य चौराहा के पास स्थित खानम माह मकबरा के दिन भी बहुरने वाले है । इस मकबरे  के साथ कई ऐतिहासिक यादें जुड़ी हुई है। मुगलकालीन इस मकबरे को अब राज्य सरकार ने राजकीय धरोहर घोषित किया है। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव रविन्द्र कुमार प्रथम ने इस आशय का पत्र जिला प्रशासन को भेजा है ।जिसके बाद शनिवार को मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने मकबरे के आसपास की भूमि की पैमाइश की है। मकबरे तक पहुंचाने के लिए रास्ते का निर्माण भी किया जाएगा।