रायबरेली: दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

रायबरेली: दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पाण्डेय जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
मनोज कुमार पाण्डेय ने शोक संतप्त परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ित परिवारों को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए