रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक में बैठकर मठाधीशी कर रहे सफाईकर्मी,कार्यवाही कब?

रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक में बैठकर मठाधीशी कर रहे  सफाईकर्मी,कार्यवाही कब?
रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक में बैठकर मठाधीशी कर रहे  सफाईकर्मी,कार्यवाही कब?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

डलमऊ ब्लॉक में मनमानी कर रहे सफाईकर्मी, गांवों में गंदगी और जलभराव से हाहाकार


रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यहां तैनात सफाईकर्मी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफाई करने के बजाय ब्लॉक मुख्यालय में बैठकर मठाधीशी कर रहे हैं। नतीजा यह है कि गांवों की गलियों और नालियों में गंदगी, कीचड़ और जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी गांवों में पहुंचते ही नहीं हैं। कई-कई दिनों तक नालियां जाम रहती हैं और गलियों में बदबू फैलती रहती है। लोगों का कहना है कि जब भी शिकायत की जाती है तो कर्मचारी ब्लॉक परिसर में बैठकर हुकूमत झाड़ते हैं, लेकिन कामकाज में कोई रुचि नहीं दिखाते।

ग्रामीणों का कहना है कि गलियों में बदबू, गंदगी और जलभराव से हालात बदतर हैं। नालियां महीनों से जाम हैं, लेकिन सफाईकर्मियों की उदासीनता के चलते कोई सुधार नहीं हो रहा।

इस लापरवाही से पूरे क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ रही हैं। ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद अधिकारी ध्यान देना  मुनासिब नहीं समझ रहे है डलमऊ में कुछ सफाई कर्मी बैठकर माठाधीशी  कर रहे है

आर एक्सप्रेस के सवाल

डलमऊ ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी ड्यूटी छोड़ ब्लॉक मुख्यालय में बैठे रहते हैं आखिर क्यों?

गांवों में नालियां जाम, गलियों में कीचड़ और गंदगी का अंबार

ग्रामीणों का आरोप – सफाईकर्मी शिकायत पर भी नहीं करते काम

स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन पर उठे सवाल