रायबरेली-करेन्ट की चपेट में आने से युवक की मौत,,,,,,

रायबरेली-करेन्ट की चपेट में आने से युवक की मौत,,,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-घर बिजली का तार जोड़ते समय एक युवक करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। 
         कोतवाली क्षेत्र के चान्दन का पुरवा मजरे सवैया राजे गाँव निवासी शैलेश 25 वर्ष सोमवार को घर के अन्दर बिजली का तार जोड़ रहा था। तार कटा होने के चलते उसमें प्रवाहित हो रहे करेंट की चैट आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए परिजन उसे आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया। उनका रो रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में परिजनों रोते बिलखते रहे। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि करेंट से हुई मौत के मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।