रायबरेली- आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक युवक विजली के 765 केवी लाईन पर,,,,

रायबरेली- आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक युवक विजली के 765 केवी लाईन पर,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी परियोजना से निकलने वाली 765 केवी विद्युत टावर लाइन पर सोमवार की रात एक युवक चढ़ गया। जानकारी होने पर पुलिस विभाग समेत अधिकारियों के हाथ-पांव फूल आए। मौके पर पहुंची सालोन तथा ऊंचाहार पुलिस द्वारा युवक को विद्युत टावर से नीचे उतरने के प्रयास किए जाते रहे। लेकिन प्रयासों के बावजूद युवक किसी की सुनने के बजाय टावर पर ही चढ़ा रहा। 
        सलोन कोतवाली अंतर्गत संडहा परैया नमकसार निवासी सूर्य बक्स सिंह 27 वर्ष सोमवार की रात पैदल चलकर पूरे लोहरा मजरे उसरैना गांव पहुंचा। और एनटीपीसी परियोजना से निकलने वाली 210 मेगावाट विद्युत टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा उसे नीचे उतारने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता न मिलने पर ऊंचाहार व सलोन कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और उसे विद्युत टावर से नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। काफी प्रयासों के बावजूद भी युवक विद्युत टावर से नीचे नहीं उतरा। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शराब के नशे में युवक विद्युत टावर पर चढ़ा है। जिसे नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।