रायबरेली-:इंसाफ की आस में रेंगकर कोतवाली पहुंचा दिव्यांग, जाने क्या पूरा मामला❓

रायबरेली-:इंसाफ की आस में रेंगकर कोतवाली पहुंचा दिव्यांग, जाने क्या पूरा मामला❓

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊँचाहार- पांच साल पहले बेस कीमती जमीन का धोखे से विकलांग बुजुर्ग व्यक्ति की जमीन का बैनामा कराने के बाद अभी तक पैसा न देने का आरोप लगाते हुए विकलांग वृद्ध अपनी पत्नी के साथ घसीटते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पैसा दिलाने की गुहार लगा रहा हैं। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी अभी तक पैसा नहीं मिला है और पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।

                   क्षेत्र के ईश्वरदास पुर गाँव निवासी संतलाल मौर्य वृद्ध होने के साथ ही दोनों पैर से विकलांग हैं। जिससे चलने फिराने में असमर्थ हैं। दोनों हाथों को जमीन में रखकर घसीटते हुए रेंग रेंग कर घसीट रहे हैं। गुरुवार की दोपहर अपनी पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है। कि बीते पांच वर्ष पूर्व पूरे गड़रियन मजरे कमोली गाँव निवासी दो सगे भाइयों ने उन्नाव मार्ग पर सड़क के किनारे उसकी वेस कीमती जमीन का बैनामा करा लिया था, जिसका कोई रुपया नहीं दिया गया,पैसा मांगने पर आना कानी कर रहे है। इसके पूर्व भी कई बार शिकायत किया था। लेकिन पांच साल का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक पैसा नहीं मिल पाया है।गुरुवार को  पुलिस को शिकायती पत्र देकर विकलांग बुजुर्ग ने पैसा दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है।