रायबरेली - बैटरी डाला की बैटरी चोरी करते हुए चोरों का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

रायबरेली - बैटरी डाला की बैटरी चोरी करते हुए चोरों का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

महाराजगंज, रायबरेली- थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत महाराजगंज हैदरगढ़ मार्ग पर एक कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के सामने खड़े बैटरी डाला की बैटरी चोरी करते हुए चोरों का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके पश्चात सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कस्बे के हैदरगढ़ रोड निवासी कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के संचालक शैलेंद्र साहू के द्वारा बताया गया कि एक बैटरी डाला जो प्रतिदिन की तरह उनकी एजेंसी के सामने खड़ा हुआ था, बुधवार की देर रात लगभग 2:15 के आसपास दो अज्ञात बोलोरो सवार चोर मौके पर पहुंचते हैं और डाला से बैटरी चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए और सीसीटीवी कैमरे का यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कैमरे के वीडियो के आधार पर उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल बैटरी चोरी का वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग चोरों के द्वारा पुलिस गस्त की पोल खोलते हुए चर्चाएं कर रहे हैं। इस बाबत थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल की जा रही है।