रायबरेली-अरखा गाँव में नव दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन, निकाली कलश यात्रा,,,,,

रायबरेली-अरखा गाँव में नव दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन, निकाली कलश यात्रा,,,,,

-:विज्ञापन:-





रिपोर्ट-सागर तिवारी



 ऊंचाहार-रायबरेली- पितृ पक्ष के अवसर पर क्षेत्र के महेशीपुर मजरे अरखा गाँव में नव दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाना है। शुक्रवार को कलश यात्रा निकालकर श्रीमद भगवत कथा का शुभारंभ किया गया। यात्रा अरखा गाँव के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग स्थित पहलवान वीर बाबा स्थल से महेशीपुर गाँव तक निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान अरखा राजघराने के राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह, 
पूर्व प्रधान राकेश मौर्या,, डॉक्टर रमेश मौर्या, राजेश मिश्रा, रामू मिश्रा, मनीष कुमार चौरसिया, राम दुलारे मौर्य, शिवपाल मौर्या, शरद मिश्रा शामिल रहे। 
कथा व्यास दिलीप तिवारी ( पीयूष जी महराज) होंगे। 
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉक्टर टीएल मौर्य, डॉक्टर डीके मौर्य, विजय कुमार, राजेश द्विवेदी पुजारी होंगे। 
श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से क्षेत्र के लोगो ने भारी आस्था के साथ खुशी की लहर दौड़ गई।