रायबरेली में अनोखी बारात को देखने के लिए गांव में उमड़ी भीड़,दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर लेकर पहुंचा बारात

रायबरेली में अनोखी बारात को देखने के लिए गांव में उमड़ी भीड़,दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर लेकर पहुंचा बारात

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में डलमऊ में अनोखी बारात चर्चा का विषय बनी हुई है…जहां पर दुल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर लेकर बारात पहुंचा है…

 

अब इस शादी को देखने के लिए जोहवा नटकी गांव में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है शादियों में आमतौर पर दूल्हे को लग्जरी कार,घोड़ी या बग्घी पर सवार होकर बारात ले जाते देखा जाता है,लेकिन डलमऊ तहसील क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में एक अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। यहां दूल्हा पारंपरिक दिखावे से हटकर खुद ट्रैक्टर चलाकर बारात लेकर पहुंचा और अगवानी के समय बाराती डीजे ढोल नगाड़ों पर थिरक रहे थे दूसरी तरफ दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर अगवानी को पूरी की है। बताया जा रहा हैं कि दूल्हे ने कुछ दिनों पहले ट्रैक्टर को खरीदा था। आधुनिक दौर में जहां शादियों में हाई-प्रोफाइल और लग्जरी गाड़ियों में होने लगी है वहीं जोहवा नटकी गांव स्थित देवी सेवक प्रजापति परिवार में आई इस बारात को देखने के लिए गांव और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।दूल्हे का ट्रैक्टर चलाकर बारात में शामिल होना लोगों को काफी पसंद आया। बारातियों ने भी इस अनोखे अंदाज का जमकर आनंद लिया और कई लोगों ने वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।ग्रामीणों का कहना है कि यह बारात सादगी,ग्रामीण संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दे रही है। जहां एक ओर शादियों में बढ़ते खर्च और दिखावे का दौर है,वहीं दूल्हे का यह कदम लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया।बारात में शामिल लोगों ने बताया कि दूल्हे का ट्रैक्टर प्रेम और खेती-किसानी से जुड़ाव पहले से ही रहा है,इसलिए उसने अपनी शादी के खास मौके पर भी उसी अंदाज को चुना। फिलहाल यह अनोखी बारात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।