गोरखपुर की रहने वाली युवती ने सिपाही ने लगाया यौन शोषण का आरोप

गोरखपुर की रहने वाली युवती ने सिपाही ने लगाया यौन शोषण का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-गोरखपुर की रहने वाली युवती का सिपाही ने यौन शोषण किया और अब शादी करने से मुकर गया है। पीड़िता का आरोप है कि सिपाही दहेज में 10 लाख रुपये और कार की डिमांड कर रहा है। एसपी ने सिपाही के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।

गोरखपुर की रहने वाली युवती के मुताबिक वह राजस्थान राज्य के निजी अस्पताल में डायलसिस टेक्नीशियन के पद कार्यरत है। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के कोडरा मोहम्मदपुर का रहने वाला युवक रायबरेली के डीह थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। 12 जुलाई 2024 को सिपाही के साथ उसकी सगाई थी। विवाह की तारीख आठ फरवरी 2025 तय हुई थी।

पीडि़ता के मुताबिक सिपाही ने राजस्थान, लखनऊ और रायबरेली में उसे अपने साथ रखा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया। अब सिपाही ने शादी करने से इन्कार कर दिया है। शादी करने के एवज में सिपाही 10 लाख की नकदी और कार की मांग कर रहा है। उन्होंने दहेज देने में असमर्थता जताई तो जानमाल की धमकी भी दी।

पीडि़ता के मुताबिक एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सीओ सलोन को जांच करके सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। सीओ सलोन यादवेंद्र बहादुर ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामले की जांच की गई है। डीह थाना प्रभारी से सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहा गया है।

झूठा आरोप लगा रही युवती : सिपाही
सिपाही का कहना है कि युवती को पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती कराने के लिए उनके पिता ने किसी व्यक्ति से सौदा तय किया था। इसके एवज में 12 लाख रुपये की डिमांड हुई थी। युवती पुलिस भर्ती के लिए उनसे पांच लाख रुपये की डिमांड कर रही थी। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। इसी वजह से पीडि़ता ने उन पर बेवजह के आरोप लगाए हैं। उनकी सगाई हो चुकी थी। हम दोनों शादी करने वाले थे।