रायबरेली-बैसवारा महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बृहद वृक्षारोपण*

रायबरेली-बैसवारा  महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बृहद वृक्षारोपण*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


जनपद के प्रतिष्ठित, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी, नैक द्वारा मूल्यांकित, बैसवारा महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन एवं  निदेशालय उच्च शिक्षा के निर्देश के क्रम में  रविवार को  वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के तहत एक पेड़ मां के नाम* के थीम के अंतर्गत  बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम प्राचार्य पुष्पा बरनवाल के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधक  कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ ।
                        प्राचार्य, प्रोफेसर  पुष्पा बरनवाल ने कहा, प्रत्येक रोपित  पौधे को मां की स्मृति या सम्मान में समर्पित किया जाए और इस अभियान में समाज के सभी वर्गों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित कर इसे व्यापक रूप से सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए । महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण को केवल सरकारी औपचारिकता नहीं बल्कि हर नागरिक के भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ने  का काम किया है । श्री सिंह ने आगे कहा वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने से नहीं बल्कि उनके जीवित रहने से तय होगा । इसलिए पौधों की रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी ।
                महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी, डॉ रमेश चंद्र यादव ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण में प्रमुख रूप से नीम, जामुन, पीपल, पाकड़,बरगद,इमली,बेल ,अर्जुन ,सहजन, आम महुआ  जैसे छायादार, फलदार व पर्यावरण महत्व की देसी प्रजातियो को रोपित किया गया  ।
                           इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार  के डा. नवीन कुमार विश्वकर्मा, डॉ .शैलजा सिंह , डॉ के. के. दीक्षित , डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. इंदु त्रिपाठी, डॉ. प्रखर राज श्रीवास्तव , डॉ. तरुणेन्द्र शुक्ला, डॉ. कमल सिंह , शिवचंद ,शिव शंकर,रामकिशोर, चंद्र कुमार, लाल मनोहर, ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह, रामबाबू, शिवशंकर यादव सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।