रायबरेली - ब्लॉक अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात कर रखी कई मांगे, सौपा ज्ञापन

रायबरेली - ब्लॉक अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात कर रखी कई मांगे, सौपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़, रायबरेली- अपने दो दिवसीय दौरे पर जनपद रायबरेली पहुंचे जनपद के सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस दिनेश यादव ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए अपने क्षेत्र में सड़को के नवीनीकरण करने के संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि क्षेत्र की हैदरगढ़ महाराजगंज रोड से रानी का पुरवा से नेरथुआ नहर तक, भवानीगढ़ चौराहा से सूरजपुर तक, शिवगढ़ रजबहा पिपरी से बनवारी बाबा आश्रम तक, ग्राम सीवन से पूरे सुब्बा तक, ग्राम रायपुर की सड़क से ककरिया तक, बांदा बहराइच मार्ग से सरैया होते हुए गंगा खेड़ा तक, कुम्भी गांव से प्रसाद का पुरवा होते हुए दहिगांवा तक की सड़कों का नवीनीकरण अति आवश्यक है। अतः आपसे अनुरोध है कि आप इनका नवीनीकरण कराने की कृपा करें। सांसद राहुल गांधी ने ब्लॉक अध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उक्त मार्गों का नवीनीकरण कराया जाएगा।