रायबरेली: भदोखर थाना क्षेत्र के प्रिया ढाबा के पास जमीनी विवाद में दबंगों का कहर, युवक को बेरहमी से पीटा

रायबरेली: भदोखर थाना क्षेत्र के प्रिया ढाबा के पास जमीनी विवाद में दबंगों का कहर, युवक को बेरहमी से पीटा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रिया ढाबा के पास जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम युवक का इलाज कर रही है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सूचना मिलने पर भदोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी, जो आज हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ गवाहों के बयान भी दर्ज कर रही है।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।