रायबरेली-कांग्रेसियों का प्रदर्शन तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, वोले परेशान किसान

रायबरेली-कांग्रेसियों का प्रदर्शन तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, वोले परेशान किसान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डलमऊ- रायबरेली- जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर डलमऊ पहुंच कर वर्तमान  सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों को हो रही खाद उर्वरक और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जताई और शासन से तत्काल समाधान की मांग की ज्ञापन में बताया गया कि किसानों को समय से ना तो खाद मिल पा रही है और ना ही बीज या सिंचाई के पर्याप्त साधन कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की इस दौरान मौजूद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व किसानों ने मौजूदा चुनौतियों जैसे फसलों का उचित मूल्य न मिलाना खाद और बीज की अनुउलब्धता किसानों को मजबूरन बिक्री मूल्य से अधिक दामों पर ब्लैक में खाद खरीदना पड़ रहा है बिजली की बढ़ी हुई दरे और सिंचाई की आपर्याप्त व्यवस्था पर प्रकाश डाला कार्यकर्ताओं ने किसानों के ऋण माफी न्यूनतम समर्थन मूल्य एम एसपी की गारंटी और सिंचाई सुविधा में सुधार की मांग की है कार्यकर्ताओं का कहना है की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए समस्त समस्याओं को निराकरण करते हुए समुचित विद्युत आपूर्ति व पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद व अन्य उर्वरक उपलब्ध कराना सुरक्षित करने की मांग की है इस मौके पर हरिभान चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष दिनसाह गौरा और रामविलास द्विवेदी, संतोष यादव ,मंडल अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, रामदेव मौर्य ,संतोष द्विवेदी, विनोद प्रताप ,संजय सिंह, मुकेश त्रिपाठी, ऋतिक जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।