रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गले पर मिले खरोंच के निशान

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गले पर मिले खरोंच के निशान

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुदौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदौली निवासी महेश पुत्र घसीटे उम्र 28 वर्ष शनिवार की देर रात घर पहुंचा था। इसके बाद वह घर की छत पर चला गया। काफी देर तक नीचे न आने पर परिजन उसे देखने के लिए छत पर पहुंचे, जहां महेश मृत अवस्था में पड़ा मिला। युवक के गले पर खरोंच के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।