रायबरेली:ऊँचाहार में पति की पहली बरसी पर ही बुजुर्ग महिला की मौत,,,,

रायबरेली:ऊँचाहार में पति की पहली बरसी पर ही बुजुर्ग महिला की मौत,,,,

-:विज्ञापन:-


 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के  बाबा का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुनीता का शव उनके घर के कमरे के भीतर मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी है। 

इस घटना ने ग्रामीणों को इसलिए भी चौंका दिया है क्योंकि ठीक एक साल पहले आज ही की तारीख पर सुनीता के पति की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई थी। पति की पहली बरसी के दिन ही पत्नी का शव मिलने से गाँव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। कुछ लोग इसे महज एक इत्तेफाक मान रहे हैं, तो कुछ इसे मानसिक शोक से जोड़कर देख रहे हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाल अजय कुमार राय ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक डॉक्टरी जांच के अनुसार, बुजुर्ग महिला की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।