ऊंचाहार;26 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी,,,

ऊंचाहार;26 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी,,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निहालीपुर मजरे कल्याणी से एक 26 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम निवासी हरिकेश पुत्र रामबली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन रीना 26 वर्ष रविवार  की देर रात करीब 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। सोमवार सुबह जब परिजन जागे तो रीना को घर में न पाकर उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा, तो थक-हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली।
लापता युवती पीला सूट और सफेद सलवार परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द युवती की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।