रायबरेली-खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, किशोरी झुलसी, हुई गंभीर रूप से घायल

रायबरेली-खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, किशोरी झुलसी, हुई गंभीर रूप से घायल
रायबरेली-खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, किशोरी झुलसी, हुई गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजामऊ गांव में मंगलवार की सुबह 9:00 बजे के आसपास खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल किशोरी कोमल पुत्री राजकुमार उम्र 15 वर्ष निवासी राजामऊ अपने घर में चूल्हे में खाना बना रही थी, तभी उसने प्रेशर कुकर में कुछ बनाने के लिए चूल्हे पर चढ़ाया, कुछ ही देर में उक्त प्रेशर कुकर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया, वहीं पास में ही मौजूद किशोरी उक्त घटना से गंभीर रूप से झुलस गई और उसके हाथ पैर जल गए। अचानक तेज आवाज सुनकर परिजन एवं आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए और गंभीर रूप से घायल उक्त किशोरी कोमल को सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा उक्त किशोरी का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।