रायबरेली: पांच लोकेटेरों के खिलाफ एफआईआर, 48 की भूमिका जांच के दायरे में

रायबरेली: पांच लोकेटेरों के खिलाफ एफआईआर, 48 की भूमिका जांच के दायरे में

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में खनन विभाग की जांच के बाद लोकेटेरों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा की तहरीर पर डलमऊ कोतवाली में पांच लोकेटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अनिल, आंशु, शुभम, शैलेंद्र और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि संबंधित लोकेटेर वाहन स्वामियों को खनन से जुड़ी लोकेशन की जानकारी उपलब्ध कराते थे। विभागीय जांच के दौरान कई वाहनों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। वहीं, मामले में करीब 48 अन्य लोकेटेरों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।
खनन विभाग की ओर से की गई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू होने के बाद संबंधित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब नामजद आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
जांच के दौरान यदि अन्य लोकेटेरों की भूमिका सामने आती है तो उनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। पुलिस और खनन विभाग की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और नाम सामने आने की संभावना है।