रायबरेली: संदिग्ध हालात में नाबालिग युवती की मौत, खेत में पेड़ से लटका मिला शव

रायबरेली: संदिग्ध हालात में नाबालिग युवती की मौत, खेत में पेड़ से लटका मिला शव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। महुवारी मज़रे बेलखारा गांव में एक नाबालिग युवती का शव खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्रामीणों ने खेत की ओर पेड़ पर युवती का शव लटका देखा। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भदोखर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवती की उम्र नाबालिग बताई जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिस वजह से मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अन्य बिंदुओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।
घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।