रायबरेली-प्रेम विवाह के 1 वर्ष पश्चात ही प्रेमी पति ने आत्महत्या कर समाप्त की अपनी जीवनलीला

रायबरेली-प्रेम विवाह के 1 वर्ष पश्चात ही प्रेमी पति ने आत्महत्या कर समाप्त की अपनी जीवनलीला

-:विज्ञापन:-




पत्नी के घर छोड़ने से आहत पति का नीम के पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई गांव के पास स्थित गौशाला के निकट उस समय सनसनी फैल गई, जब लगभग एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह के माध्यम से विवाह के बंधन में बंधे पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह से आहत होकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी अंतर्गत हरदोई गांव के रहने वाले अर्जुन पुत्र ननकऊ उम्र 26 वर्ष निवासी हरदोई का शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी रोशनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद होने के उपरांत नाराज पत्नी रोशनी अपना पूरा सामान लेकर घर से ऑटो रिक्शा के माध्यम से अपने मायके के लिए निकल गई, पत्नी के चले जाने के बाद उक्त मृतक पति अर्जुन मानसिक रूप से परेशान हो गया और अपने खेतों की तरफ चला गया। वहीं उक्त घटनास्थल के पास मौजूद उसके खेतों के किनारे स्थित एक नीम के पेड़ में उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवक अर्जुन के परिजन मौके पर पहुंच गए और थोड़ी ही देर में उसकी पत्नी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उक्त घटना की सूचना आसपास के गांवो में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों के द्वारा सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने मृतक युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उक्त युवक अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के परिजनों की मानी जाए तो उनका कहना है कि अर्जुन और रोशनी का लगभग 1 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था, रोशनी का मायका स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव का है। आए दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक कलह होती रहती थी, उसी का नतीजा है कि आज अर्जुन ने आत्महत्या का कदम उठाया है। साथ ही साथ घटनास्थल के पास ही मृतक युवक की पत्नी रोशनी का सामान, जो वह घर से लेकर निकली थी, वह भी बिखरा हुआ दिखाई दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। वही तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही भी की जाएगी।