रायबरेली-ऊंचाहार:युवा मंच सेवा समिति ने दिवंगत लाइनमैन के परिवार को दी आर्थिक सहायता

रायबरेली-ऊंचाहार:युवा मंच सेवा समिति ने दिवंगत लाइनमैन के परिवार को दी आर्थिक सहायता

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली: डिलौली: ग्राम पंचायत डिलौली की 'युवा मंच सेवा समिति' ने रविवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक सराहनीय कार्य किया। समिति के सदस्यों ने मिलकर ग्राम हटवा लक्ष्मीगंज (ऊंचाहार) निवासी दिवंगत बिजली लाइनमैन सूरज की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की।
ज्ञात हो कि बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत सूरज के आकस्मिक निधन से उनका परिवार गहरे संकट में था। इस दुःख की घड़ी में संवेदनशीलता दिखाते हुए युवा मंच डिलौली के सभी युवाओं ने आपसी सहयोग से 9,500 रुपये की राशि एकत्रित की। रविवार को समिति के सदस्य दिवंगत सूरज के आवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी को यह सहयोग राशि सौंपी।
युवा मंच सेवा समिति के सदस्यों का कहना है कि यह एक छोटा सा प्रयास है ताकि शोकाकुल परिवार को संबल मिल सके। ग्रामीणों ने युवाओं के इस निस्वार्थ भाव और एकजुटता की जमकर प्रशंसा की है। इस दौरान पंचायत के कई सक्रिय सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।