रायबरेली - ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता के कारण मुख्य मार्केट के मार्ग लग रहा है निरंतर जाम

रायबरेली - ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता के कारण मुख्य मार्केट के मार्ग लग रहा है निरंतर जाम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

मूकदर्शक बने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं ट्रैफिक इंस्पेक्टर, होमगार्डों के जिम्मे यातायात व्यवस्था

बछरावां, रायबरेली- वर्तमान समय में जनपद के हाईटेक कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर कस्बे की मुख्य मार्केट के मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की जब से कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था यातायात उप निरीक्षक पंचमलाल के जिम्मे में सौंपी गई है, तब से कस्बे का मुख्य चौराहा और मुख्य बाजारों के मार्ग जाम की स्थिति का दंश झेल रहे है, क्योंकि ट्रैफिक इस्पेक्टर साहब कस्बे के मुख्य चौराहे पर बनी चौकी में कुर्सी पर आसन जमा कर मोबाइल चलाते हुए रील्स देखने में व्यस्त रहते हैं और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड यातायात व्यवस्था को चलाते हुए नजर आते है। जिसका नतीजा यह है कि कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर विभिन्न मार्गों पर ऑटो चालकों का जलवा कायम होने की वजह से निरंतर जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है। लेकिन ट्रैफिक इंस्पेक्टर साहब अपने में मस्त रहते हैं और उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कहां पर जाम लग रहा है या यातायात व्यवस्था की देखरेख कौन कर रहा है। फिलहाल कस्बे में तैनात ऐसे ट्रैफिक इंस्पेक्टर जो अपनी  कार्यशैली को लेकर जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह की साख पर दाग लगा रहे हैं, उनके ऊपर कब तक कार्यवाही होती हुई नजर आएगी, यह एक ही अच्छा प्रश्न बना हुआ है?