रायबरेली-ऊंचाहार एनटीपीसी में एक दूसरे से गुणवत्ता की सीख लेंगे एनटीपीसी के कर्मयोगी , बढ़ेगा समन्वय,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार एनटीपीसी में एक दूसरे से गुणवत्ता की सीख लेंगे एनटीपीसी के कर्मयोगी , बढ़ेगा समन्वय,,,,

-:विज्ञापन:-





 रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार , रायबरेली ।  एनटीपीसी में सत्ताईसवें क्षेत्रीय गुणवत्ता चक्र सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित करके क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) दिवाकर कौशिक तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा शुभारंभ किया गया। परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि एनटीपीसी के भावी लक्ष्यों को हासिल करने तथा दैनिक कार्यप्रणाली में सुधार लाने में यह सम्मेलन प्रेरणा और ऊर्जा का कार्य करेगा। 
      मुख्य अतिथि ने सभी टीमों और सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया कि विभिन्न परियोजनाओं से आए हुए साथी अपने प्रदर्शनों से एक दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करेंगे तथा दूसरे विद्युत ग्रहों की बेस्ट प्रैक्टिस से एक दूसरे को नालेज प्राप्त हो सकेगा। गुणवत्ता चक्र सम्मेलन में उत्तरी क्षेत्र के एनटीपीसी स्टेशन की तेईस टीमें भाग ले रही हैं। टीमों के द्वारा प्रदर्शित मॉडलों का अतिथियों ने अवलोकन किया और उनकी सराहना की। सभी टीमों ने सतत गुणवत्ता और न्यूनतम लागत को फोकस करते हुए प्रेजेंटेशन दिया। वी पी दुबे, आर के झा तथा आरिफ हुसैन खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शालिनी रावत तथा मानसी ने समारोह का संचालन किया। निदेशक ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के दर्शन परियोजना की विभिन्न साइट का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा युवा इंजीनियर, यूनियन एवं एसोसिएशन सहित सभी से मुलाकात की और विचार साझा किए। अतिथि जनों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की गई। सभी कार्यक्रमों में विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक डीके साहू, एस यू हरिदास, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव आदि ने भाग लिया। उत्तरी क्षेत्र के अन्य परियोजना प्रमुख कार्यक्रम से ऑन लाइन जुड़े।