मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की बदल रही तस्वीर - मयंकेश्वर शरण सिंह

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की बदल रही तस्वीर - मयंकेश्वर शरण सिंह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

उ0प्र0 विकास व विरासत के पथ पर आगे बढ़ रहा  - मा0 राज्यमंत्री

रायबरेली-उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर उ0प्र0 दिवस-2026 का आयोजन प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित किया गया, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा0 गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह एवं मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
          इसी क्रम में जनपद में जीआईसी ग्राउंड में उ0प्र0 दिवस-2026 के जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’’ थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 राज्यमंत्री एवं संसदीय कार्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।
          कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई तथा लखनऊ मण्डल पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें रायबरेली के ऐतिहासिक, पौराणिक व सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें रायबरेली के अजय जादूगर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
          इसके पश्चात लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा मा0 अतिथिगणों के उद्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, धनराशि के डमी चेक एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूलकिट/उपकरण वितरण, कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत ट्रैक्टर चाबी/ड्रोन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के तहत लाभार्थियों को लैपटॉप, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, समूह की महिलाओं सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। 
          इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 24 जनवरी को प्रदेश के स्थापना दिवस (यू0पी0 दिवस) के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यू0पी0 दिवस 2026 के आयोजन की थीम- विकसित उत्तर प्रदेश है, जो राज्य की समृद्ध विरासत और आधुनिक प्रगति को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन हुआ था। वर्ष 2017 में सरकार बनने पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निर्णय लिया कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति, संगीत और पारम्परिक कलाओं की झलक प्रस्तुत की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हैं, उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश विकास व विरासत के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें मंच प्रदान किया जा रहा है उ0प्र0 गौरव के सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश का गौरव बढ़ रहा है। 
  मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया। 
          धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया।
          इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण, शिवेन्द्र सिंह, मुकेश श्रीवास्तव एवं विभिन्न विभागों के योजनाओं के लाभार्थीगण व जनसामान्य उपस्थित रहें।