रायबरेली: शातिर चोरों के गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

रायबरेली: शातिर चोरों के गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली में शहर कोतवाली पुलिस ने शातिर चोरों के एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 10 बैटरियां भी बरामद की हैं, जिन्हें बीते दिनों अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चाँदबाबू, निगम कुमार और परवेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह गैंग शहर और आसपास के इलाकों में लंबे समय से सक्रिय था और मौका देखकर दुकानों व प्रतिष्ठानों से बैटरियों पर हाथ साफ करता था। लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं को लेकर शहर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद की गई 10 बैटरियों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और यदि अन्य मामलों में संलिप्तता पाई जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही