रायबरेली: राहुल गांधी व शंकराचार्य का बैनर लगाने पर मुकदमा दर्ज

रायबरेली: राहुल गांधी व शंकराचार्य का बैनर लगाने पर मुकदमा दर्ज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र में एक विवादित बैनर लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की तहरीर पर दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक ऐसा बैनर लगवाया, जिसमें शंकराचार्य को रावण का अवतार बताया गया था। इतना ही नहीं, बैनर में शंकराचार्य के लिए “कांग्रेसाचार्य” जैसे शब्दों का भी प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक और राजनीतिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस तरह के बैनर से समाज में भ्रम फैलाने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बछरावां थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विवादित बैनर को भी पुलिस ने हटवा दिया है।